जीवन जिऊ स्वांस संजोकर,एक बाद एक पिरोकर,

माला मोती एक-एक,कीमती स्वांस एक-एक...

गांठ ना खोलू,माला ना तोडु,

मोती सहेजु,स्वांस संजोऊ,बिखरे मोती बिखरे स्वांस...

मानव जीवन एक अनुपम हार,दुष्कर मिले यह उपहार,

धारण करू यह श्रेष्ठ उपहार,जीवन जिऊ करू अनिष्ट संहार...

श्रेष्ठ कृती,सर्वोतम हस्ती,उतम योनि मानव जीवन,

जीवन बचाऊ,जीवन बढाऊ,श्रेष्ठ कर्म अपनाऊ...

प्रेम की ज्योत प्रज्ज्वलित कर,चारो ओर प्रेम फैलाऊ,

धर्म की सीमा लाँघ,मानवता का पाठ पढाऊ...

भाई-बन्धुत्व की राह सुगम,मिले सफर मे नफरती काँटे,

चुभने का सबक इन्हें सिखलाए,सब को हटा निकाले...

रंग भिन्न रक्त समान,रुप भिन्न अंग समान,

कृती भिन्न,रचियता समान,हे मानुष फ़िर काहे अभिमान...प्रेम करू,प्रीती बढाऊ,

प्रेम सोचु,अनुरिक्ति बढाऊ...

द्वेष भरे इस संसार मे,प्रेम-प्यार का पाठ सिखलाऊ,

नफरत की रेखा लाँघ,प्यार भरा हाथ बढाऊ...

उठे गर्व से शीश,ऐसा कृत कर दिखाऊ,

तिरस्कारित जीवन मिटा,स्नेह नवीन संचार दौडाऊ...

देह रंगा तिरंगा,हृदय पवित्र-सा गंगा,

ले पंगा चुनौतिया मन से,बीच जीवन अडाये अडंगा...

कर चुनौतियों को पस्त,जीवन बुलंदियों का क्रम बनाऊं,

मन मजबूत,तन मजबुर,फ़िर भी एक के बाद एक अपनाऊ...                 "इन्द्राज योगी"