जब आज बैठा हूं रिक्त भाव में,

सुकून के कुछ पल लिए समय की बांह में,

देख रहा हूं सोच रहा हूं,

निहार निहार कर खोज रहा हूं...


कुछ प्रतियां कुछ आकृतियां,

नीले अम्बर में घने से बादलों की,

धरातल पर स्थित ऊंचे पहाड़ों की,

उड़ान भरते उन परिंदों की,

तटस्थ खड़े इन दरख्तों की...


आभास पा रहा हूं सुखद,

एक ऐसा ही,

मिला नही जो चिर समय से,

कहां भी कैसा ही...


आज जब बैठा हूं,

तो लिख रहा हूं,

कागज पर गगन उतार रहा हूं,

समाने की कोशिश में,

उस पर्वत को,

कागज पर कल्पना खीच रहा हूं...


परन्तु नही रोकना चाहता,

उड़ान आकाश में भरते,

उन परिंदों की,


नही रोकना चाहता हूं,

वायु वेग प्रवाह,

जो गतिशील है,

पेड़ों का संबल पाकर....


ना ही रोकना चाहता हूं,

मिट्टी के स्थानांतर कणों को,

ऊर्जा से विमुक्त अणुओं को,

निगाह आज जब स्थिर है,

पर निठल्ली है,

तो देख रहा हूं,

छोटी से छोटी टहनी पेड़ो की,

हिल ढुल रही है,

मस्ती का गान गुनगुना कर,

परिंदे मदमस्त है,

ऊंची उड़ान पाकर,

बुलंदी के हौसलों का गान गाता,

ऊंचा पर्वत कद पाकर.....

~इन्द्राज योगी~