उपहास,उपेक्षा,तिरस्कार से पूर्ण मेरा जीवन,

आभास है कुछ ऐसा मैं हूं इस दौर का अश्वथामा,

शोषित हूं,दु:खित हूं,भटकू दर-बदर ऐसे,

मीन तड़पे जलधि बिन जैसे,

तृष्णा की एक आश पर ओस की जलबुंदों को चाटू मैं ऐसे,

तृप्त हो जाऊं कर जाऊं जीवन को सफल जैसे-तैसे,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




फिर रहा हूं,भटक रहा हूं,

जीवन लील भए कब जाए,

मिले आखिरी सांस कोई यह बताएं,

करू जतन देख हालत अपनी,

पतन-पतन जीवन क्षण भर भी अब सहा ना जाएं,

कैसा रहा होगा दोष मेरा,

पुनर्जन्म या इस जन्म में,

कहो क्या किसे ठेस पहुंचाई,

या पीड़ पहुचाई हृदय पर किसके,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




देखो! अब आती है भावनाओ से मेरी दुर्गंध,

कुवास चुकी ये भी चीर जीवन पाकर,

कब तक भला ये भी प्रबल होती,

झूल निराशा का झूला ये भी तो सोती,

मैं हार चुका हूं,अब सब कुछ,

नही हार रहा हूं,श्वांसे सच मुच,

नही देख सकता मैं,

जीवन का ऐसा तिरस्कार अब,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




हे ब्रह्म अब हर लो,

चिरकाल से ये प्राण,

मैं विवशता से घबराया हूं,

या घबराई विवशता मुझसे,

यही सत्य है सच कहूं,

बताओ अब मैं कैसे कहां रहूं,

चिर एकांत चुभता मुझे,

मैं भी तो चाहु अवलंब किसी का,

भोगता हूं कष्ट अनेक,

सांसारिक दुख से परे,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




एक कांड की सजा,

सजा दुर्भर है बनी,

मिले मुक्ति तो तज जाऊं,

श्वास क्षणिक मैं भंजन कर जाऊं,

हे!ईश्वर कैसी लीला,

मैं अभी तक लील नही गया,

मैं आदम आदमवर्षों का,

हूं स्थिर आदमवर्षों से,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




देख रहा हूं भुगत रहा हूं,

क्रियाकलाप और प्रयोजन,

होते आए होते गए,

है बदल-बदल मानव ने अपनाए,

तीन काल चार युगों से मैं जीवित,

कुछ नही बहुत कुछ है बदला,

बदला नहीं मानव मन,

है निरंतर बढ़ता रहा,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




दौर उससे इस में पहुंचा,

तुम नही केवल मैं,

आघात लगा,जलजला गया,

देख इस दौर के मानव के कृत्य,

जलाई गई तिरस्कृत है नारी,

प्रताड़ित है घर-घर बारी-बारी,

कन्यावध से भौम पटी पड़ी,

यह दुनिया गर्भ में पली को वधने पर अड़ी,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




नही थमा अभी यह दौर,

देखो,गौ कटे चारों ओर,

नारी की इज्जत लूटने को,

जमाए मानव गिद्ध-सी दृष्टि चारों ओर,

मैं अश्वथामा मेरा कृत्य,

नियम से परे जाना,

हे, मुरलीधर कहो,अब,

यहां कितने ही अश्वथामा धरे,

क्या तुमने इन्हे नहीं पहचाना,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




है नोचने को तैयार,

बेटी,बहु,बहनों को,

है लूटने को उतारू,

रिश्तों के इन गहनों को,

मैं मांगता हूं भीख,

हुआ आभास तब भी था,

पश्चाताप की अग्नि में मैं जला,

जल रावण भी तो पवित्र हुआ,

क्यों मुझे ही रखा है इस वेदना झोंख,

हाय, दे भी दो ना मुझे मोक्ष,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




नही देख सकता हूं,

ऐसा काल,काल का ऐसा दौर,

जिआ हूं पहले भी थे जो काल और,

है दुर्गंध मेरे शरीर से ज्यादा,

इस समाज में,

जो भूल बैठा अपनी मर्यादा,

कर रहे है अनाधिकृत से कृत्य,

भुगतेंगे भुगत रहा मैं,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




है जाति यह अभिमानी,

मानते है सर्वोपरि स्वयं को दंभ अहंकारी,

हां, मैं इस दौर का अश्वथामा,

घाव घाव से छलनी हूं,

अधजला से शरीर मेरा,

मुर्धना सी दुर्गन्ध लिए,

मैं भटकता मारा मारा,

मैं रात का स्वामी,

और रात रहस्य की अर्धांगिनी,

देखता हूं बतलाते हुए,

रहस्य अपनो से मानव को छिपाते,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




भार्या की बाहों में झूले,

सूत पिए मद का प्याला,

मां तरसे एक निवाला,

बेटा डाले श्वानो को निवाला,

भर गए वृद्धाश्रम उनसे,

थे जो कभी शोभा आश्रम की,

बेदखल बेवक्त पर ऐसे,

कदमों ने साथ छोड़ा जैसे,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




कहो क्या अब भी मुझे,

प्रारब्ध नही मौत कैसी भी,

कि नही गलती मैने ऐसी भी,

हुई तो थी हो जैसी भी,

एक दौर से भटक रहा हूं,

समाज से वियुक्त मैं,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




मैं चाहता हूं मुक्ति इस समाज से,

घुटन अब नही सहन होगी,

कि घुट रही श्वासे जब से,

बैचेन है मन तब से,

मैं तो था ना वीर योद्धा,

योद्धा की मौत ही क्यों ना मरू,

था युद्ध ही वह नियमो की उलझनों से भरा,

कहो किसने तोड़ा नही,

नियम नियति का यह फेर,

धर्मराज तक हुए,

धर्म की नियति के समक्ष ढेर,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




हे!केशव मैं हार गया,

नियम नियति के तोड़ कर,

मन से जो हारा हूं,

गया हरा अभी तक नही,

अब हालत पर अपनी रोता हूं,

बदहवास-सा मैं फिरता हूं,

मुंडेर-बावड़ी मेरा ठिकाना,

भानु,सुधांशु ने भी ना,

अब तक है मुझे पहचाना,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




एक हंसी लालिमा,

दौड़ती थी ना मुख पर मेरे,

आते थे ये भानु,सुधांशु,

नित्य नियम से दर्शन को मेरे,

देखो,आज वो चंद्रमा,

देखो, ना नजर चुरा रहा,

छिप कर मुझसे ओझल हुआ जा रहा,

बादल-बादल चाल बदल,

उदय होता वो सूर्य,

तब तक मैं छिपता,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




मैने नही देखा,

देखो कई सुबहों को सूरज,

अंधकार ही अंधकार समाया,

जीवन में अब तम का साया,

एक रोज दिखे ज्योति,

ज्योति वो उजास की,

बढ़े मन में मेरे,

एक छटा प्रकाश की,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




अब एक सुबह भाग्य में मेरे,

लिख दो भोर सवेरे-सी,

गतिशील-सा मैं चल पाऊं,

जिंदगी-जिंदगी से मैं मिल पाऊं,

कोई सुनेगा व्यथा मेरी,

होगा कोई जो समझ सके,

पीड़ा मेरी,

होगा कोई सहन कर सके,

बह रही शरीर से दुर्गंध मेरे,

कौन होगा जो देख सकेगा,

सड़े गले अंग मेरे,

बह रही पीब इनसे,

कौन होगा मनुष्य जाति का,

जो दिखाए साहस ऐसा,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




दिखाया पात्र तुमको है

वह था जो महाभारतकालीन अश्वथामा,

है मेरी हालत भी ऐसी,

मैं हूं इस दौर का अश्वथामा,

मेहनत से हारा,जीवन का सताया,

हां मैने भी बदहवास-सा ही जीवन बिताया,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




नही जीत पाया मैं,

जिंदगी के खेल को,

अपने हुनूर के दांव से,

बस फिसलती गई फिसलती गई,

जमीं मेरे पांव से,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




भागता तो रहा मैं भी,

दौड़ता-हांफता मैं भी,

कुछ तेज थी चाल,

बस कुछ इस तरह ही,

रहा मैं बेहाल,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




ओहदा पद कुछ हाथ न आया,

हासिल ना थी मोह-माया

एक शरीर बस मेरा उनियारा,

घूमता-फिरता बस मैं मन का मारा,

एक जिज्ञासा मन में,

जिज्ञासु बनाए रखती मुझे,

क्या हासिल था नही कर पाया,

अब हासिल क्या कर पाऊंगा,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




लिए फिर रहा घाव मैं भी,

शरीर पर नहीं अंतर्मन में मेरे,

घुट-घुट कर जी रहा,

क्षण-क्षण को मर रहा,

एक चिंता व्याधि सी,

संझों रही चिता मेरी,

नही लेकिन मृत्यु मुझको,

मेरी हालत अश्वथामा सी,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




इस निर्दयी समाज से,

उम्मीद नहीं कहीं कैसी भी,

मैं हार जाऊं हो पराजय जैसी भी,

गिरे अब मुझ पर गाज कैसी भी,

मैं फिरता हूं असफलताएं मन में संझोएं,

सुनसान से सन्नाटों भरे राहों में,

सुन ले कोई मेरी भी व्यथा,

बड़बड़ाता फिर रहा,

कहने को मेरी कथा,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




क्या समाज में हक नही,

निर्बल कमज़ोर हारे को,

अस्तित्व अपना खोज फिर रहा,

पराजय के दुलारे को,

दुलार ही मिला जीवन में,

असफलताओं और पराजय का ही,

लेकिन खुश तो रहा हूं,

इन बीच मैं भी,

हां मन में एक प्रश्न कचोटता,

क्यों नहीं जीवन ने सफल एक राह दिखाई,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




मारे जाते है तीर व्यंग्य के,

मेरी कमियों पर,

किए जाते है अनेक प्रहार,

मेरी पराजय पर,

हां! हालत ऐसी ही तो है,

रही जैसी अश्वथामा की,

वह रात का निवासी,

मैं भोग विलास का अधिवासी,

प्रमाण है सिद्ध हस्त सा,

मैं ज्ञानी गुणवानी सा

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




मैं बैचैन सा रहता,

और घुटता अब दम मेरा,

छींटाकशी-सी टिप्पणी से नही,

हेय दृष्टि से मेरा,

हालात हताहत से मेरे,

कचोटते मुझे सांझ-सवेरे,

एक कालिमा मुझ पर मंडराती,

काल रात्रि का भय दिखाती,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




हे! अश्वथामा तुम मुझे मिलों,

तुम ही मेरे आराध्य,

बतलाओं अब मुझको भी,

कैसे भोगा तिरस्कृत जीवन नैराश्य,

हुई जो हालत तुम्हारी,

वैसी तो नही मेरी,

पर है अंतर्मन सी थोड़ी,

अब मिलती सूरत हमारी,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




चिर नही जीवन मेरा,

ना मैं साक्षी चार युगों का,

मेरा जीवन औसत आयु,

मुझे नहीं चाह आयु दीर्घायु,

जला नही शरीर,

पर जला हृदय पल-पल,

दुर्गंध नही तन में,

पर महसूस होती है मुझकों

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




ज्ञात है रात्रि सुखद बिताई,

पड़ती होगी उस चंद्रमा की,

अमृतमय किरणे,

क्षण भर को सही,

कुछ तो सुकून मिलता होगा,

हे अश्वथामा पर मुझे बतलाओं,

कैसे गुजारी गतिशील प्रवाह सी,

दिन की सुबह,दोपहरी,

या पड़े रहे उजास भरे दिन में,

मुंह दुबकाए अंधकार में,

पीपल की आड़ से,

घुंघु की आवाज में,

उस वीरान बावड़ी में

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




सच कहूं तुमको,

मेरे मन मे भी स्थित है,

वही अंधकारमय बावड़ी,

जाले मकड़ी की तने है,

घुंघू से घोंसले बंधे है,

निराशा की स्थिति में,

मैं जब भी गया हूं,

मैं पाया है स्वयं को,

इसी स्थिति के निवास में

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




मानव तो ठहरा मैं भी,

पर उपेक्षक बड़ा मानव का मैं,

सह अस्तित्व विद्यमान जनावर में,

पर होड़ कैसी है मानव में,

जीत गए हो सफल गए,

मुंह में प्रशंसा भर,

वह बिखेरता फिर रहा,

मानो सफल शिकार के,

चारों तरफ फिरता शेर,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




हार गया हूं मैं जब,

कैसे दे दिया तुमने,

अपने वक्तव्य में जगह,

यह धूर्त-सा उदाहरण मेरा,

बन सकता तो था,

मैं भी महान उन जैसा,

किया सौदा कैसा कितना,

कोरी सी मात्र कल्पना जितना,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




मैं उठा शीश देखता हूं,

उस प्रभु की ओर,

अश्वथामा तो एक था,

मिला क्यों पुनर्जन्म और,

मुक्त हुआ नही वह भी,

वह अपनी गलती का मारा,

पर मैं स्वयं के मन का मारा,

मैं मन ही मन में हारा,

लिए फिर रहा यह शरीर,

जो छिन्न भिन्न है व्यंग के,

तीर-से प्रहारों से,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




नही चाह मोक्ष की मुझे,

ना चाह अमृत रस की,

चाह मुझे एक किरण की,

सफलता की अंशुल की,

पड़े मेरे मन पर,

जगे मन में फिर वही विश्वास,

फूट पड़े मन में फिर वही उत्साह,

था योद्धा एक अश्वथामा,

बनूं मैं एक योद्धा आशाथामा

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




चाहता हूं थम जाए,

इस दौर की दौड़,

ना कोई और थाम ले,

इस तिरस्कृत जीवन का दामन,

भटक रहा हूं मैं ऐसे,

कस्तूरी मृग की जैसे,

खुद की खुद में खोज,

और यह खोज हर रोज है,

मिला नही हूं अभी नहीं,

मिलूंगा जब खुद से मैं,

अश्वत आत्मा से होगा,

प्रथम प्रश्न मेरा

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




घाव तन पर देख,

नोचने तो लगे होंगे,

गिद्ध से तुम्हे,

पर मैं इस समाज का अश्वथामा,

बैठे है प्रतीक्षा में नोचने को मुझे,

चोंच नही रंध्र है,

धारदार नुकीले है,

कहो तुमने क्या सहा,

एक चोंच का प्रहार सहा,

हां मैने बतीसी रंध्र का वार सहा

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....




हां तुमने भोगा मैने भोगा,

कैसा यह दुराचारी जीवन,

हो कैसे मुक्त श्रापित जीवन,

कब तक सहन करे यह अगन,

बताए कोई कैसे कितने करू जतन,

आह! अब छूट जाएं,

जीवन की आस,

दुख भरी यह करती निराश,

नही कैसा भी किसी का साथ,

हाय! यह कैसा जीवन मेरे साथ

यहां इस समाज का अश्वथामा मैं,

मुक्ति मिले कब मुझे,

हां! मैं हूं इस दौर का अश्वथामा....

"इन्द्राज योगी"