तुमने सिर्फ इस शहर का गुलाबी रंग देखा,
मैने मजबूरी से लोगो का चेहरा तंग देखा,
गरीबी से घिरे मां-बाप को मायूस मासूम का संग देखा,
नित लगा जानलेवा दांव जिंदगी पर दंग देखा....
तुमने रंगी-पोती मिनारें देखी,
मैने उन्ही मीनारों नीचे बैठी,
बदहवास जिंदगी देखी,
जितनी मजबूत नींव देखी,
उतनी कमजोर मैंने इनकी इमारत देखी...
तुमने सड़कों पर जमा सौंदर्य को निहारा,
मैने दुखी मजबूर आत्मा को पुकारा,
कहों!बाबूजी क्या?,
आप ही है जिसने शब्दों में मेरा अक्श उतारा.?
हे!मानुष नहीं काबू में,
होता तो तेरे लिए खोलता सुख का पिटारा...
"इन्द्राज योगी"

