अंधकार को दिखा आंख,उजियारा फैलाया है,

रह स्वयं अंधकार तले,अंधकार ही मिटाया है,

बाती का ही है नाम रोशन,अंधकारमय जहाँ भी जगमगाया...

दीप तो दीप है,श्रेय बाती को जाता है,

बाती और तेल को सहेजना अपने हिस्से मे ही तो आया है,

जग को जगमग करने का श्रेय इन्ही को ही जाता है...

तेल से बाती जले,जले तो उजियारा हो,

जलने का गुण गुणवान,जले ही हो प्रकाशमान,

सूरज जले ही,प्रकाशित पृथ्वी है...

दीप दोनो की व्यथा सुने,उजियारा मे तीनो जले,

छटें बुराई का अंधकार,उजियारा ही उजियारा पले,

काज हो कैसा,अशुभ-मंगल महत्व दोनो मे मेरा है,

शादी-उत्सव मे उत्साहित हूँ,मातम मे गमगीन हूँ,

लौ भी मेरी भेद करे,उत्साहित मन मे शीघ्र जले,

हो दुख व्यथा मन मे,देर जले रात ढले...

उजियारे के प्रयत्न मे,नाम मेरा लिया जाता है,

जग कर उजियारा,अन्धेरा मुझसे लिपटा जाता है,

हर व्यक्ति तक मेरी पहुच,हो रंक हो राजा,

कुटिया,प्रासादों तक मे जलाया जाता...

उजियारा फैलाना काम मेरा,क्यु मैं भला भेद कर पाता हूँ,

ठाकुर की हवेली से,डकैत के खँडहर तक जलाया जाता हूँ,

अंधकार का साया हर जगह मिटाने को,

मुझे ही तो जलाया जाता है...

मन्दिर का दीपदान,मन्दिर का चिराग मैं ही तो हूँ,

हर प्रार्थना मे मैं,मन्नत के साथ बसता हूँ,

दिया हूँ दीप-प्रदीप हूँ,

उजियारे से सौदा करू,खुद जल जग रौशन करू,

संकट काल से शांतिकाल तक,एक आश,एक प्रयास हूँ...

आओ मिलकर दीप जलाए,अज्ञानता मय अंधकार मिटाए,

वीर जवानो की स्मारको पर जलता,शहादत की गाथा गाता हूँ,

अमर वीर जवानो की कुर्बानी याद दिलाता हूँ...

यही दुनिया को सन्देशा है,

जीवन हो दीप समान,स्वयं जले प्रकाशित करने को,

तेल-बाती का बस मिलन इतना,कर्म पूर्ण होने को,

क्या है मेरा,क्या है तेरा,जग है अपना दिन-रैन चार

दीपरुपी इस जग मे,आये जब भी उजियारा फैलाए...