असुरक्षा का रोना मत रोओं,
अबला नहीं हो,
सबला बनो तुम...
वीर श्रत्राणी हो तुम,
तलवार का तेज़ प्रहार करों,
भाग छुड़े वो पद सभी,
समझा जिसने उपभोग तुम्हे....
नारी हो नार हो,
दुष्टों का संहार हो,
विधाता का उपहार हो,
भेंट नहीं सम्मान हो.....
मन में असुरक्षा का भाव आए,
सजग हो जाओ,
सतर्क हो जाओ,
भर मन में हुंकार,
तुम खूंखार हो जाओ....
क्षण में छोड़ देगा मैदान,
हो कैसा भी हैवान,
किए है पहले भी संहार,
थे भीमकाय जो यहां शैतान...
भरो आंखों में ज्वाला,
पिओं गले से क्रोधाग्नि का प्याला,
बनाओ दुष्कर्मियों को,
अपना पहला निवाला....
करो रूप धारण,
नारी का एक रूप,
महाकाली सा,
रोद्र बनो,क्रोध बनो,
पल भर में ही टूट पड़ो.....
नतमस्तक करो,
सभी दुषात्माओ को,
सोच है जिनकी,
तुम्हारे लिए तुच्छ....
आरोप नहीं प्रकोप बनो,
संताप में झुलस कोप बनो,
जली हो तुम अग्नि में,
चीर असहनीय तुम वेदना बनो....
तुम स्वयं ने ही तो बनाई,
यह हालत ऐसी अपनी,
कहां थी वरना,
हिन्दुस्थान में नारी ऐसी....
वो करते रहे शोषण,
तुम सहती रही,
क्यों किया ना प्रतिकार,
क्या ये था तुम्हारे लिए उपहार....
थी हिन्दुस्थान की नारी,
लक्ष्मी बाई,
जब बारी लड़ाई की आई,
थी उस पर भी मुसीबत भारी....
टोका था रोका था,
यह नारी है,
क्या अब हम नर,
इसके पीछे लड़े,
हो अच्छा कहीं डूब चुल्लू में मरें.....
लिया शक्ति को प्रयोग में,
जब सृष्टि पर विनाश छाया,
क्रोधित हुई इतनी,
पैरों के नीचे महादेव आया.....
नहीं कोई इस जहां में,
उच्च तुमसे,
सहनीय तुमसे,
सरल तुमसे......
पर अब तुम्हे ही,
यह रण लड़ना होगा,
युग युग नहीं,
क्षण क्षण लड़ना होगा...
मेरी लेखनी का नारीशक्ति,
होगा योगदान बस इतना ही,
मैंने लिखा ही इतना,
था जो कभी देखा जितना...
नारी तुम!
मेरे लिए सर्वपुज्य हो,
सर्वपुजित हो,
मान हो,
अभिमान हो,
अंततः सर्वोपरि सृष्टि की पहचान हो.…
"इन्द्राज योगी"

