जब पूरी दुनिया सो रही होती है..
ये हवाएँ .. जिनमे बहुत ठंडक होती है ..
अलग ही कहानी बयां कर रही होती है
कभी सुनना इन हवाओं की भी..
महसूस करना इन हवाओं को भी..
उस ठंडक को भी जो इसमें घुली हुई है .
कभी महसूस करना...
ये पूरी दास्तान सुना देगी..
जीने की एक राह दिखा देगी ...
लगेगी कही ठोकर जब पैरों में .
गिरोगे तो चलना फिर से सिखा देगी ..
कभी महसूस करना इन हवाओं को..
बीते लम्हें याद दिला देगी...
कडवी बाते भी भुला देगी.
जब बैठेगा थक हार कर .
मंजिल की याद भी दिला देगी.
कभी महसूस करना...
महसूस करना इन हवाओं को.