कलबुर्गी, दाभोलकर, अब गौरी...
वो हर उठती आवाज दबा दी जायेगी।
ताकि..
ना हो बुलंद फिर से
आवाज जनता की.. हुक्मरानों के खिलाफ
उन स्वघोषित देशभक्तों के खिलाफ..
उजड़ते आशियानो के खिलाफ..
वो हर उठती आवाज दबा दी जायेगी
जो उठेगी देश के उत्थान के लिए..
झुग्गियों के कल्याण के लिए..
ताकि..
हो जाये यह देश फिर से..
इस बार अपनो का ही गुलाम..
इसीलिए..
वो हर उठती आवाज दबा दी जायेगी..
"तुम कितनो को मारोगे? कितनो को दबाओगे? याद रखना. लहू का हर एक कतरा, संजीवनी बनेगा "