कोई कह रहा है.. मेरा देश बदल रहा है.. कोई कह रहा है.. मेरा देश जल रहा है.. बदलाव और बहाव के इस दौर में.. कहीं सही तो कुछ गलत भी चल रहा है.. क्या सच मे ? मेरा देश बदल रहा है.. उत्तर में जम्मू दहल रहा है.. यूपी तो खुद ही बहल रहा है. भड़कती हुई भीड़ को देखकर.. सोचू.!ये कैसा निजाम चल रहा है. क्या सच मे ? मेरा देश बदल रहा है.. गांधी की सीखो को कैसे भूल रहा है.. आसमाँ और जमीं के बीच क्यूँ झूल रहा है.. बेंच कर सारी इंसानियत को.. वो अब भी फल फूल रहा है.. क्या सच मे ? मेरा देश बदल रहा है..? क्या सच मे ? मेरा देश जल रहा है..?