ना कोई डर ना ही कोई गम.
चिकने फर्श पर पड़ते नन्हे कदम..
पापा की डाँट और माँ का दुलार..
यौवन की इस भाग दौड़ में
बचपन के वो खूबसूरत पल..
ना जाने कहाँ खो गये..
छोटे छोटे हाथों से पकड़ी
पापा की वो उँगली..
दिखाई थी राह जिसने जीने की..
बड़ो से मिला वो प्यार...
वो नन्हे नन्हे बने हुए यार..
यौवन की इस भाग दौड़ में
बचपन के वो खूबसूरत पल..
ना जाने कहाँ खो गये..
गर्मी की धूप या सर्दी की ठंडक..
वो रिमझिम बारिश का मौसम
बिना किसी डर के बाहर..
बाहर ही घूम सकते थे हम..
यौवन की इस भाग दौड़ में
बचपन के वो खूबसूरत पल..
ना जाने कहाँ खो गये..