मैंने देखा है !
मोहन राकेश को आषाढ़ का एक दिन लिखते हुए ! 
मैंने देखा है 
कालिदास को उज्जैन छोड़कर सरगुजा जाते हुए !

"अंधेरे" में ढूँढा है मुक्तिबोध को ,
चौराहे पर सुकरात को, 
झेलम के किनारे पोरस और सिकंदर को ,
ओजोन परत में पराबैंगनी किरणों को ,
चाँद पर दक्षिणी ध्रुव को, 

संविधान सभा में अम्बेडकर को ,
मॉनसून में मालशेज घाट को ,
सुनामी में इंडोनेशिया को ,
किताबों की धूल में "रिपब्लिक" को ,
और पढ़ा है !
ओशो का "सम्भोग से समाधि की ओर"
"मैने बादल को घिरते देखा है" !
नागार्जुन की कविता में !

कविताएँ दरअसल जॉन कीट्स की कथा वस्तु है!
कविताएँ ग्रेविटी का सिद्धांत है!
कविताएँ बुद्ध का निर्वाण भी है!
कविताएँ युद्ध की त्रासदी भी है !
मैने देखा है 
कविताओं में भूगोल का मनोविज्ञान 
मैने देखा है 
कविताओं में सौंदर्य का साक्षात्कार 

अंत तक पहुचते पहुचते हम देख ही लेंगे ,
जीवन के केंद्र में और क्या है !
जिसे बाकी है ,
अभी देखना !