किस्सा पुराना और तुम
गुजरा जमाना और तुम
किताबों में फूल और तुम
बचपन की भूल और तुम
शाम की चाय और तुम
ठंडी हवाएं और तुम
बरसते बादल और तुम
खनकती पायल और तुम
कोई रूहानी ग़ज़ल और तुम
एक हसीन पल और तुम
चांदनी रात और तुम
मैं, बरसात और तुम
महकते गुलाब और तुम
यादें, शराब और तुम

