तुम जैसी भी हो काफ़ी हो
ना किसी की दख़लंदाज़ी हो
ना किसी की माफ़ी हो
तुम जैसी भी हो काफ़ी हो
सवालों का जवाब ना देने की
अब आज़ादी हो
तुम जैसी भी हो काफ़ी हो
पंख फैलाउ या समेटो
रुकना चाहो या उड़ना
करो वही जिसमें ख़ुद से ना कोई वादा खिलाफ़ी हो
तुम जैसी भी हो काफ़ी हो
ना किसी की दख़लंदाज़ी हो
ना किसी की माफ़ी हो
तुम जैसी भी हो काफ़ी हो
- इला

