अपने वजूद से है मुझको प्यार

हर दिन है मेरा इतवार !


अपने कर्तव्यों से नहीं मुझे परेशानी 

अपनों पर है मुझे पूरा एतबार 

हाँ , हर दिन है मेरा इतवार !


कुछ कर गुज़रने की है मुझमें तमन्ना

नहीं थमेगी जीवन की रफ़्तार 

हाँ हर दिन है मेरा इतवार !


क्यों मैं किसी और के नज़रिए से ख़ुद को आँकू

मेरा जीवन चलता उसकी रहमत के अनुसार

हाँ हर दिन है मेरा इतवार !!!


 - इला