ये क्या हो गया जो कोई चेहरा नहीं दिखता
शाम ढलते ही यहां कोई मेरा नहीं दिखता।
जहाँ भी देखो बस अंधरों का मातम है
शाम तो होती है पर सवेरा नहीं दिखता।
भीग जाता हूँ अक्सर मुफ़लिसी के बादल से
अपने ही शहर में कोई बसेरा नहीं दिखता
मेरे बेबसी से मेरा हर दोस्त वाकिफ़ है
जो भी मिलता है वो दोबारा नहीं दिखता