मैं लिखूंगा, हाँ मैं  लिखूंगा जो तुम शायद नहीं लिखते हो या फिर शायद जो तुम लिखना नहीं चाहते! शब्दों की तुकबंदी भले ही मुझे नहीं आती न ही रदीफ़ क़ाफिये में उलझना आता है। मेरी लिखावट गुणगान भी करती है और जब चाहे तो कड़वे सवाल भी। मैं कहूंगा और वही कहूंगा जो शायद तुम कहना ही नहीं चाहते या शायद मंचों की चकाचौंध ने अँधा तो किया ही है और तालियों की गरगराहट ने गूंगा भी। मेरा कहना न  कहना सब वहम ही होता है जिसे तुम ख़ारिज़ कर देते हो लेकिन ये जान लो और मान लो तुम वो और हम सब के सब इसी वहमनामा का हिस्सा हैं और झूठ सच की तलाश कर मैं वहम ही लिखता हूँ।