तिनका तिनका लिखता हूँ मैं

तिनका तिनका पढ़ता हूँ

समय की धारा बहती जैसे

तिनका तिनका बहता हूँ।

हूँ जमाने से ओझल मैं

बांस का जैसे कोपल हो

रीत रिवाज और रस्मों को 

तिनका तिनका सहता हूँ

तिनका तिनका लिखता हूँ मैं

तिनका तिनका पढ़ता हूँ।

शहर की भागा दौड़ी हो या

खेत की वो पगडंडी हो

मिट्टी पत्थर लांघकर सारे

तिनका तिनका चलता हूँ

तिनका तिनका लिखता हूँ मैं

तिनका तिनका पढ़ता हूँ।

मिलना जुलना और आगे बढ़ना

हांथ थामकर आँहें भरना

आशा और निराशा में खोकर

तिनका तिनका जलता हूँ

तिनका तिनका लिखता हूँ मैं

तिनका तिनका पढ़ता हूँ।