मैं ख़ुद के होने से अनजान हो गया हूँ जैसे कटे जंगल सा वीरान हो गया हूँ जो ज़ख्म मुझे तौफे में मिले थे लेकर वो तौफा निशान हो गया हूँ। कई इमारतें खड़ी कर दीं,इस बड़े से शहर में अब ख़ुद के शहर में गुमनाम हो गया हूँ जिसे देखो मेरे लाचारी पर हंस देता है मैं बेबस भी सरेआम हो गया हूँ लो छोड़ दिये मैंने भेड़ों की चाल चलना हाँ मैं रास्ता अब सुनसान हो गया हूँ सच बोलने की मैंने कसमे क्या खा लीं हर किसी के लिए मैं फ़रमान हो गया हूँ