दीये जला लो शाम होने से पहले
सबको बुला लो शाम होने से पहले।
कुछ किस्से कुछ ग़ज़ल के शेर लेकर
महफ़िल सजा लो शाम होने से पहले।
ख़त उसका उसके सामने ही खोलेंगे
उसे भी बुला लो शाम होने से पहले।
इससे पहले की लोग शरीफ़ कह दें
सिगरेट जला लो शाम होने से पहले।


दीये जला लो शाम होने से पहले
सबको बुला लो शाम होने से पहले।
कुछ किस्से कुछ ग़ज़ल के शेर लेकर
महफ़िल सजा लो शाम होने से पहले।
ख़त उसका उसके सामने ही खोलेंगे
उसे भी बुला लो शाम होने से पहले।
इससे पहले की लोग शरीफ़ कह दें
सिगरेट जला लो शाम होने से पहले।