हाँ ये 'लाल रंग'
आज भी एक अनोखी
लड़ाई लड़ रहा है
अभिव्यक्ति की आज़ादी की
ना ही किसी संपत्ति की
ये लड़ रहा है तो तो
अपने ही पहचान की
ये 'लाल रंग'
जो हर महीने
न जाने अनगिनत कहानिया समेटे
मुँह उठाये चला आता है
इसके चरचे बनने से ज्यादा
इसके बहने के होते हैं
मानो कोई 'अभिशाप' बह रहा हो
सदियों से बस यही
सुनते आ रहा है।
ये 'लाल रंग'।
जो पीड़ा इसके बहने से नहीं होती
उससे कई ज़्यादा
'ताने' सुनने पर होती है।
क्या सच में
रीति रिवाज से परे
है ये 'लाल रंग'?
क्या इसकी जात अलग है
क्या ये अछूता है
क्या इसमें प्रकृति की
कोई कल्पना सम्मिलित नहीं?
सबकी समझ के परे है ये 'लाल रंग'।
न ये प्रकृति का 'पाप' है
न ये सृष्टि का श्राप है
आख़िर है तो है क्या
जी हाँ,
ये सवाल सदियों तक
यूँ ही पूछते रहेगा
ये 'लाल रंग'
ये 'लाल रंग'।