कहीं रो रहा था इक किसान का बच्चा भूखे सो रहा था इक किसान का बच्चा। लोग फ़ेंक रहे थे रोटी दूर आसमानों में घायल हो रहा था इक किसान का बच्चा। लोग कर रहे थे फ़िक्र जवानी -बुढ़ापे की बचपन बो रहा था इक किसान का बच्चा। मसरूफ थे सारे पक्के मकां बनाने में मिट्टी ढो रहा था इक किसान का बच्चा।