चंद शब्दों में ही पर खास है ये ज़िन्दगी
मेरे अल्फ़ाज़ों का लिबास है ये ज़िन्दगी
मैं किरदार इसका ये रंगमंच मेरी
मैं साहिल तो ये समंदर है
पन्नों पे बिखड़ते कलम की प्यास है ये ज़िन्दगी।
चंद शब्दों में ही पर खास है ये ज़िन्दगी।
मैं राही तो ये सफर है मेरी
मैं स्याही तो ये कलम है मेरी
हाँ मैं वाकिफ हूँ इसके हर चेहरे से
कभी खुशी तो कभी उदास है ये ज़िन्दगी।
चंद शब्दों में ही पर खास है ये ज़िन्दगी।
लोगों से मिलना बिछड़ना आज भी जारी है
क्या करें ये इश्क़ ऐसी ही बीमारी है
हाँ ये कभी रूठ जाती है
कभी टूट जाती है
वक़्त के इस बदलते दौर की एहसास है ये ज़िन्दगी
चंद शब्दों में ही पर खास है ये ज़िन्दगी।
बंद कमरे में हाँ मैं इससे बात करता हूँ
किसी मेहबूब की तरह ही मैं इससे प्यार करता हूँ
माना बेच दिए मैंने
कुछ हिस्से अपने ज़िन्दगी के
थोड़ी ही सही पर मेरे पास है ये ज़िन्दगी।
चंद शब्दों में ही पर खास है ये ज़िन्दगी।