कभी रोया था मुस्कुराने के ख़ातिर इश्क़ में ख़ुद को आज़माने के ख़ातिर।   कर रहा था रौशन हां नूर से उसके मैं बुझ गया खुद को जलाने के ख़ातिर।   नसें फट गईं सब के ग़म ढो ढोकर हांथ बचा न पाया दास्ताने के ख़ातिर।   जब शिकायत मेरे महबूब तक जा पहुंची बिछा दिए कांटे आने जाने के ख़ातिर।   पूरी हो न सकी जो ख़्वाहिश आख़री इक तस्वीर मांग ली सिल्हाने के ख़ातिर।