गर हो मुमकिन तो ये सफर देखिएगा

मेरे ही अंदर मेरा घर देखिएगा।

जले जो  पाँव पथरीले राहों पर 

गौर से वो सूखा शजर देखिएगा।

वक़्त आया तो गले ज़रूर मिलेंगे

बेवक्त आने का मेरा हुनर देखियेगा।

चर्चे सुनने हों अगर  मेरे कारनामों के

बंद आँखों से सारा शहर देखियेगा।

लोग बहाएंगे आंसू मेरे कब्र पर एक दिन

जनाब मेरे जाने का असर देखिएगा ।