छत से देख रहे थे मेरे पड़ोस के बच्चे

अरसे बाद जो चूल्हा जलाया था हमने।

 

नहीं थे पैसे सबको रोटी खिलाने को

फ़क़त रोटी ही तो कमाया था हमने।

 

हंथेली काट दी उसने निशान देखकर

मेहंदी पहली ही दफ़ा लगाया था हमने।

 

अब हंसती नहीं मेरी माँ लतीफ़ों से मेरे

इक रोज़ जो उसको रुलाया था हमने।

 

छिप जाता है वो चांद घने बादलों में कहीं

इक रात जो महबूब से मिलाया था हमने।