न वो दिन होंगे न  वो रात की होगी न वो धूप होगी न बरसात होगी। न गिरेंगी पत्तियां शाखों से न बुझेगी प्यास रूह की खो जाएंगे ख़्वाब सारे मिट जाएगी वजूद अपनी। न ही अब सुकून होगा न बहेंगे अश्क़ आंखों से। धरे रह जाएंगे सवाल सारे न मिलेगा जवाब कोई। तुम रहोगे सब रहेंगे। तुम सुनोगे सब सुनेंगे फिर कोई ज़िन्दगी बर्बाद होगी। अब न वो दिन होगा न वो रात होगी। रूठना मनाना सब ठहर जाएगा कोई शक़श यूँ ही गुज़र जाएगा बस कुछ बचेगा तो एक खाली कमरा एक पंखा और कुछ टिमटिमाती रौशनी कहीं कोने में शायद धुंधली यादों का राख कुछ पन्नें और उसपे लिखा तेरा नाम शायद। पर न वो साथ होगा न वो बात होगी न वो किस्से और मुलाकात होगी। न वो दिन होंगे न वो रात होगी।