एक आदमी था जो अब नहीं है अरे नहीं नहीं.. वो तो है पर वो आदमी रहा ही नहीं। शायद ज्ञानिन्द्रियों का तालमेल  अब ठीक नहीं रहता शायद उसकी यादास्त ठीक नहीं आदम होने का मातम ठीक से मना भी तो नहीं पाता। हज़ारों की भीड़ में उसे लोग आसानी से पहचान जाते हैं वो जो सबसे छुपाकर मुखौटे के पीछे छुपाकर रखता है। एक आदमी जो  हमारे अंदर ही रहता है एक आदमी जो हमारे अंदर ही रहता है।