थकावट क्या है?
रुकने का बहाना या
इंकार करने का तरीका,
अवसर का त्याग करना या
मौके को भूला देना...
थकावट क्या है
जीने का ढंग अलग होना,
पाने की इच्छाओं का खत्म होना,
संघर्ष करने का डर होना,
सफलता से नाउम्मीद होना,
थकावट हैं,
सिर्फ आपका कर्म प्रधान न होना,
कर्म से ज़्यादा फल पर विचार होना,
जीने से पहले मर-मर कर जीना,
खुद से खुद को साबित ना कर पाना,
थकावट हैं!
:- राहुल तोमर


