आपदाएं

सिखाती हैं आपको

नए तरीके जीवन के

खुद की रक्षा के लिए


पैदा करती है

नई संभावनाएं

अंत के बाद नये प्रारंभ की


खोलती हैं नये मार्ग

एक जीवन को

जीवन्त करने का


प्रलय सिर्फ अंत नहीं होता

होता है नये निर्माण की बुनियाद


आपदाएं,

गिराती हैं विशालकाय वृक्ष को

जीवन देने के लिए आश्रित जंतुओं को

अंकुरित करने के लिए नये वृक्ष


आपदाएं और फिर निर्माण

हिस्सा हैं सतत चलने वाले परिवर्तनों का

परिभाषित करती हैं खुद को


"परिवर्तन ही संसार का नियम हैं" 


और "आपदाएं लातीं हैं परिवर्तन"। :- राहुल तोमर