भूख अभी मिटी नहीं,

प्यास अभी बुझी नहीं ।।

दीपक का इंतज़ार है.....

सास अभी रुकी नहीं ।।

समय है रुक सा गया,

परमात्मा भी झुक सा गया ।।

अन्नदाता वरदान है....

भूख अभी मिटी नही ....

दीपक का इंतज़ार है.....

चलता रहा है सदियों से,

मुसाफिर मंजिल छोड़ नहीं ।।

अपने ही घरों में कैद होकर....

जीवन काटता इंसान है ।।

जल रहा है वह मशीहा,

जिसका एहसान चुका नहीं ।।

हमारी सेवा के खातिर वो,

अपने घर में रुका नहीं ।।

बना मशीहा देश का नायक,

कितना निर्मल वरदान है ।।

स्वास्थ , सुरक्षा और सेवा को,

पूरा करता भगवान हैं ।।

राजा - रंक भी घर में बैठे,

बना रहे प्रावधान हैं ।।

आखिर कब तक रुकेगी धरती,

सोच रहा इंसान है ।।


:- अमित कुमार