यारों आपकी आनेवाले कल की तस्वीर

किसी लकीरों की मोहताज नहीं होती

हाथों की लकीरें ही ग़र यह तय करती

कि आपका राशि-भविष्य क्या होगा

तो तोता से कार्ड खींच भविष्य बताने

वाला ख़ुद ही पहले पुंजी-पति हो जाता

मतलब यह नहीं कि हाथों की लकीरोंसे

भविष्य बताते शास्त्र पूर्णत: ही ग़लत है

दरअसल यह तार्किक निष्कर्ष अंदाज़ा

कभी सही अंशतःतो कभी ग़लत होता हैं

गर सम्पूर्ण: सही होता तो तो कोरोनासे

दहशत-ओ-ख़ौफ़ज़दा फिर क्यू कोई

बंदा या बंदी का तन-मन बेचैन-सा होता

सच्ची बात हे यह कि आपकी मेहनत व

आपकी कर्म-करनी ही आपका कल

आज ओर आनेवाले कल का जनेता है

अंत:आपकी आनेवाले कल की तस्वीर

किसी लकीरों की मोहताज नहीं होती