सड़क पर सिगरेट पीते वक़्त जो अजां सुनाई दी मुझको तो याद आया के वक़्त है क्या और बात ज़हन में ये आई मैं कैसा मुसलमां हूं भाई? मैं शिया हूं या सुन्नी हूं मैं खोजा हूं या बोहरी हूं मैं गांव से हूं या शहरी हूं मैं बाग़ी हूं या सूफी हूं मैं क़ौमी हूं या ढोंगी हूं मैं कैसा मुसलमां हूं भाई? मैं सजदा करने वाला हूं या झटका खाने वाला हूं मैं टोपी पहनके घूमता हूं या दाढ़ी उड़ा के रहता हूं मैं आयत कौल से पढ़ता हूं या फ़िल्मी गाने रमता हूं मैं अल्लाह अल्लाह करता हूं या शेखों से लड़ पड़ता हूं मैं कैसा मुसलमां हूं भाई