एक भाई होता है जिसके कोई बहन नहीं होती ना उसे कभी बहन का प्यार मिला होता है। मगर उसने उस प्यार को महसूस जरूर किया होता है। अपने ख़्वाबों में, विचारो में, भावनाओ में तो उसने क्या महसूस किया होता है -
जिसे चाहा है ख़्वाबों में , बयां लफ़्ज़ों से कर दूंगा,
कि हर सपने को मैं उसके हकीकत में बदल दूंगा,
कि मुजको आश है जिसकी, मैं खुद को उससे मिला दूंगा,
कि रहमत है खुदा कि वो और मां का स्वरूप है,
कि जिसके आने से खुशियां और घर जन्नत सा हो जाए,
उसे मांगा है मन्नत में, उसे मांगा है जन्नत से,
कि उसकी हर खुशी गुजरे गी मेरे दिल से हो कर के कि तेरे दिल से हो कर के, कि मेरे दिल से हो कर के....
आज भी इस समाज में कई ऐसे लोग है जो बेटियों, बहनों, नारियों का अपमान करते है उनका तिरस्कार करते है उन्हें इस दुनिया में आने से पहले ही इस दुनिया से जुदा करने कि सोचते है तो उन पर भाई क्या कहता है सुनिए गा -
कि कुछ ऐसे भी होते है कि उसको ना समझ समझे,
तो कुछ होते है ऐसे कि उसे अपना ही ना समझे ,
तो उनसे बात ये मेरी,उसे देखो तो अपनाकर ,
कि उसमें प्यार है इतना बयां कर नहीं सकते,
तो कोई और नहीं है वो,वो है बहन तेरी,
उसे अपना ही तु समझे,उसे अपना ही मैं समझू ,
उसे अपना ही तु समझे,उसे सपना ही मैं समझू।
