तेरा मिलना, फूलों का खिलना कमाल था,
वो गुलशन, वो दौर में जीना कमाल था।
दिल जो नादान था, सो है अब भी दौर में,
वो हसीन बहारें, महज़ ख़याल था।
जीना सीख गए नए दौर में हम भी,
बस क़त्ल मासूमियत का मलाल था।
संभाल लिया उस दिल को जो बेहाल था,
अब भी कहता है मुझसे—वो दौर कमाल था।
