- जिस्म से बदबू आ रही है
- प्रियतमा दूर होती जा रही है
- मुझे भी बदबू का एहसास है
- पर मैं खुद के और पास हूँ
- मुझे बदबू को दूर जो करना है
- उसे आपने पास जो करना है।।
- मैं उठा, नहाने गया
- शरीर पे पानी डाला
- सिर से पैर तक धो डाला
- पर, बदबू ना गयी
- काश !!! शरीर के अंदर भी पानी डाल पाता
- अंदर से बदबू को हटा पाता ।।
- पर क्या फायदा है
- पानी का उपयोग करना
- जब पानी ही गंदा है
- कैसे धुले बदबू
- जब दोनो का स्रोत
- विकृत मन का झरना है ।।
- इस विकृत मन से तो
- यह नस्वर शरीर ही बेहतर है
- ये धुल पानी से
- महकता और सवरता तो है
- मन गंदा कोई न आवे
- साफ शरीर नयनों को तो भावे है ।।
- पर हार ना मानूँगा
- इस झरने को और खगालूँगा
- कभी तो गंगाजल फूटेगा
- इस विकृत मन के झरने से
- उस दिन, पानी की इक बूंद ही काफी
- मन मस्तिष्क साफ कर डालूँगा ।।
