तुम लड़त ही तो आयी हो
पर अब और नहीं
बहुत हुई गर्भ में हत्या
करना ये पाप हमें और नहीं
बेटे की चाहत में
हुआ पतन कम नहीं
दूर रखा तुझे खुद से
दोषी मैं, पर अब और नहीं
कितना भी कर दे तू
हमें पूरा पड़तानहीं
कब समझेंगें हम
कमियाँ हममे, तुझमे नहीं
रखा खुद से नीचे तुझे
कमजोर हम,तू नहीं
डरते हैं हम, आगे ना निकले तू हमसे
ऊपर उठना हमे, तुझे नहीं
बस बहुत हुआ
ये गलतियाँ और नहीं
गर हमे खुद को बचाना है
लड़न हमें खुद से, तुझे नही ।।
ा ी
