बाप बड़ा न भैया
बेटा सबसे बड़ा रुपइया
बेटा सबसे बड़ा रुपइया
उम्र हो गयी तेरी
बनने की अब तो सईयाँ
बोल अगर तू हमसे
हम ले आएं सीधी नारी
जो हो बाप की दुलारी
जो संग लाये एक गाड़ी
वरना तु ही ले के आ
कोई कमाऊ एक गइया
क्योंकि सबसे बड़ा रुपइया
बेटा सबसे बड़ा रुपइया
वो जाए सुबह जब दफ़्तर
नाश्ता तैयार रख कर
तेरे भाइयों की वो भाभी
तिजोड़ी की दे दे हमको चाभी
हम जिस ताल में भी चाहे
उसको करवा दे ता ता थईया
क्योंकि सबसे बड़ा रुपइया
बेटा सबसे बड़ा रुपइया
हम अपनाये जो भी रवैय्या
वो शाम को परोसे हमको सेवइयां
तेरी बहने उसे लताड़े
फिर भी प्यार से वो तुझे निहारे
बाप और भाई हो उसके बेचारे
न आये कभी वो आड़े
दिल तंग हो हमारा
पर उसका मन हो दरिया
क्योंकि सबसे बड़ा रुपइया
बेटा सबसे बड़ा रुपइया
ले आ तु ऐसी गइया
आस देख रही है मईया
क्योंकि सबसे बड़ा रुपइया
बेटा सबसे बड़ा रुपइया
- हृषीता ‘दिवाकर’

