आज़ाद हो कर उड़े
दिल कहता है परिंदा हो जाए
क्या बस इतनी सी बात पर
अब हम शर्मिंदा हो जाए
फिर से न मिले धोखा
न जफ़ा अपनों से आइंदा हो जाए
बेहतर होगा ज़िंदगी में हमारे
इंसां अब चुनिंदा हो जाए
डरते हैं अब नींद भी
पलकों को छू ले तो
कोई ख़्वाब अधूरा
न फिर से ज़िंदा हो जाए
- ह्रषीता ‘दिवाकर’

