कोई मरा नहीं था????
तो फिर छोड़ जाने की वजह बता दे
जो साँस लेना दुश्वार न हुआ
तो कैसे है दर्द तेरा मेरी तरह बता दे
तआल्लूक ही नहीं रखना है अब जब तुझे कोई
तो क्यों कर रहा है बेहिसाब ये जिरह बता दे
शिकायतें तो हज़ारों हैं तुझे लेकिन
हमने जो खर्चे हैं तुझ पर-
पल दिन महीने साल वगैरह बता दे
मोहब्बतें हज़ारों क़िस्म की देखी तूने बाज़ारों में
किस कदर इश्क़ किया तुझसे हमने बेतरह बता दे
भागते फिरते हैं आज कल तेरे तसव्वुर से लेकिन
जहाँ निशानियाँ न हो तेरी यादों की
ऐसी मुकम्मल कोई जगह बता दे
- ©️ हृषीता ‘दिवाकर’

