थी जो छाया कभी, अब अदृश्य हो गई, जो कभी मेहमान थी, अब अंजान हो गई,   खो गई है आसमाँ में, धरती में फिर मिल गई, बोलती थी जो कभी, होंठ अब वो सीं गई,   रंग रही थी ज़िन्दगी जो, खुद बेरंग वो हो गई, घुल रही थी चीनी सी, क्यों कड़वाहट हो गई,   अगर नहीं थी दिल्लगी, क्यों बेवफाई कर गई, जा चुकी है तु कहीं, फिर आँख नम क्यों हो गई,   थी सुहानी शाम जो, क्यों इतनी जल्दी ढल गई, चार दिन की ज़िंदगी थी, चार पल में थम गई।     -होलकर