नभ छूकर जो आई फिर से,

सपनों की उजियाली भर के।

हौसले की वह मूरत प्यारी,

हिम्मत जिसकी दुनिया जारी।


तारों के संग खेल के आई,

नभ से नव आशा लहराई।

धरती पर फिर खुशियाँ लायी,

साहस की जो जोत जलाई।


सुनिता का यह गौरव गान,

हर दिल में भर दे अरमान।