कहन लागे मोहन मैया-मैया


सूरदासकहन लागे मोहन मैया-मैया

सूरदास




कहन लागे मोहन मैया-मैया।

नंद महर सौं बाबा-बाबा, अरु हलधर सौं भैया॥

ऊँचे चढ़ि-चढ़ि कहति जसोदा, लै लै नाम कन्हैया।

दूरि खेलन जनि जाहु लला रे, मारैगी काहु की गैया॥


गोपी-ग्वाल करत कौतूहल, घर-घर बजति बधैया।

सूरदास प्रभु तुम्हरे दरस कौ, चरननि की बलि जैया॥