बढ़ने दो इनको अब खुलकर उड़ने दो।

नई उर्जा का संचार इनमें होने दो।।


टूटने दो अब रूढ़ियों की जंजीर।

इनके हाथों को बनने दो शमशीर।।


जात-पात ,ऊंच-नीच की जंजीरें तोड़कर।

उड़ने दो इनको आशाओं को जोड़कर।।


कदम-कदम पर रास्ता रोके कठिनाइयां।

चाहे मिले नहीं कामयाबी की बधाइयां।।


 मां भारती का श्रंगार है युवा पीढ़ी।

 चढ़ने दो उनको सफलता की सीढ़ी।।


वही तो देश की नैया के खेवनहार है।

अचल अडिग और सर्जनकार हैं।।