रघुकुल में पैदा हुए, जग के पालनहार।
कौशल्या हर्षित हुई, धन्य हुआ संसार।।

कण-कण में जो हैं बसे, पावन जिनका नाम।
पीड़ा हरने आ गए, सबके दाता राम।।

राम जन्म की धूम है, चहूँ ओर उल्लास।
राम दया अनुराग हैं, राम भक्ति विश्वास।।

उर में सीता है बसी, अनुज- भक्त से प्यार।
जाति-वर्ग से हैं परे, प्रभु करते उद्धार।।

बनते बिगड़े काम सब, निर्बल के बल राम।
राम नाम सबसे बड़ा, राम चरण सुख धाम।।

■ हिमकर श्याम