दूर रहती भी कैसे दिलबर से
मिल गई है नदी समंदर से
अश्क ठहरे हुए हैं पलकों पर
लह्र सी उठ रही है अन्दर से
हैं फलों से लदे शजर जितने
चोट खाते रहेंगे पत्थर से
अपनी औक़ात क्या पता मुझको
पाँव निकले ही कब हैं चादर से
लाख धोका दिया लकीरों ने
कोई शिकवा नहीं मुक़द्दर से
साल, हफ्ते, महीने, तारीख़ें
दिन बदलता रहा कलेंडर से
~ हिमकर श्याम
