हम जीत सकते थे,

मगर हम हार गये,

हम क्यूँ हारे ये हमे नहीं मालूम,

याद रहा बस इतना की हम जीत सकते थे,

हमारी हार में हमारी जीत की सम्भावना चीख रही थी,

वो जीत जो हमारी हो सकती थी,

कहीं कोने में बैठ कर हमे घूर रही थी,

हमे महसूस हो रहा था हमे कोई घूर रहा है,

मगर हम ढूंढ पाए, कौन?

शायद वो चाहती थी हम उसे ढूंढ ले,

मगर हम ढूंढ नहीं पाए,

हम अपने हिस्से की जीत को नहीं ढूंढ पाए,

क्या इससे बड़ी हार है कोई?