इक मुस्कान पे तेरी, ज़िन्दगी वार देंगे... तू नहीं तो इसे तन्हा हम गुज़ार देंगे। इक मुस्कान पे तेरी... मेरे हमदम, हमसफर, हमख्याल हो तुम... मेरी उम्मीद, खुदा पर ऐतबार हो तुम। भूल जाओ जहाँ सारा, इतना प्यार देंगे... इक मुस्कान पे तेरी.... तुमको मेरी चाहत पे क्यूं नहीं है यकीं... हासिल है सब मगर तू ही क्यूं नहीं। चाहत में तेरी, भुला संसार देंगे... इक मुस्कान पे तेरी ज़िन्दगी वार देंगे... तू नहीं तो इसे तन्हा, हम गुज़ार देंगे.... इक मुस्कान...