यूं आ मेरे अंजुमन में और मुझे शिफा कर दे,
मयस्सर हो मुझको तकल्लुम राह ये तबस्सुम,
बस आखिरी दफा इतनी सी वफ़ा कर दे,
कि दर्द-ए-दिल को तेरे इश्क़ से रिहा कर दे।
अभी है तिश्नगी मेरे ख्वाबों में बाकी,
चुन कर कुछ ख्वाब इन आँखों में सजा कर दे,
गर आखिरी सफ़र पे चलना है साया बनकर,
तो अब यूं आ कि ज़ख्मों को दुआ कर दे।
तेरे साए में भी राहत की गुंजाइश थी,
अब वो राह भी मुझे और बेजुबां कर दे,
गुज़रे लम्हों की सदा दिल में चुभती है,
तू उन लम्हों को अब ख़ामोश फना कर दे।
©हिमांशु
