एक और साल गुजर गया ,
कुछ ज्यादा खास नहीं ,
वही पुराने अहसास और तकरारें ,
अंदर घुटता हुआ मै ,
और ख़ुशी मनाते हुए लोग,
बस यही है अब ,
अब मुझे इंतज़ार नहीं रहता ,
जैसा पहले होता था ,
ये सब येसा नहीं था ,
और ना ही मैं ,
वक़्त ने बदला है ,
मेरे जज्बातों को मेरे अहसाओं को,
मेरा गिरता हुआ हौसला और ,
बीमारियों से लिपटा मैं,
फिर एक वादा खुद से ,
ना हारने का मुसीबतों से,
लड़ना और बस लड़ते रहना ,
एक और साल गुज़र रहा है ,
मेरा जन्मदिन मुबारक हो मुझे ।
~ हिमांशु
