दर्द ऐसा मिला के,
हर्फों में दर्द की तर्जुमानी भूल गए।
अश्क टपके जहां सिर्फ वो हिस्सा है याद,
बाक़ी की सारी कहानी भूल गए।
इतनी ईमानदारी से किया दगा उन्होंने,
ख़ुदा कसम...हम बेईमानी भूल गए।
तुम्हारी बेवफ़ाई का ज़िक्र नहीं करते किसी से,
आंसू पीकर बुझाई है प्यास सो हम अब पानी भूल गए।
और अब तो बस फरिश्तों का इंतज़ार है,
हाथ पांव ठंडे पड़े हैं कब से,
लहू की तासीर भूल गए...उसकी रवानी भूल गए।
मुमकिन तो नहीं...पर जिस दिन भूल जाएंगे तुम्हें,
उस दिन कहेंगे... आज सारी परेशानी भूल गए।
